Samreen Kaur के पीछे चल रहे Arshdeep Singh पर क्यों भड़के लोग? गर्लफ्रेंड का बैग ढोते देख बोले पोर्टर सर्विस

0

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में टीम के ट्रैवल के दौरान अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर का बैग ढोते हुए कैमरे में कैद हुए। अर्शदीप का यह रोमांटिक अंदाज कई फैंस को पसंद आया, लेकिन ट्रोलर्स को यह रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग उन पर भड़क गए हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने उन्हें पोर्टर सर्विस तक कह दिया, तो कुछ ने लिखा कि मैदान पर रन लुटाने के बाद अब अर्शदीप ऑफ-फील्ड बैग उठाने में व्यस्त हैं। अर्शदीप और समरीन ने हाल ही में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, जिसके बाद से दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं।

खराब इकॉनमी और फॉर्म पर उठे सवाल

अर्शदीप की आलोचना के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका आईपीएल 2026 में लचर प्रदर्शन है। उन्होंने अब तक 10 मुकाबलों में केवल 11 विकेट लिए हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी रेट 10.42 की रही है, जो एक फ्रंटलाइन गेंदबाज के लिए काफी चिंताजनक है। फैंस का मानना है कि अर्शदीप का ध्यान खेल से भटककर अपनी लव-लाइफ पर ज्यादा केंद्रित हो गया है। जब टीम इंडिया का कोई स्टार गेंदबाज मैदान पर रन लुटाता है और बाहर इस तरह के रोमांटिक वीडियो में दिखता है, तो फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here