Samsung Galaxy S25 की कीमत में 45% की बड़ी गिरावट, यहां मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

0

Samsung Galaxy S25 5G की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। इसमें फैंस को पावरफुल चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 पर एक धमाकेदार डील फैंस को ऑफर की जा रही है। अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो अपनी लिस्ट में इसे भी शामिल कर सकते हैं। सैमसंग का यह स्मार्टफोन मल्टी टास्किंग, गेमिंग और फोटोग्राफी जैसे कामों में आपको शानदार एक्सपीरियंस देने वाला है।

आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में आपको ट्रिपल कैमरा सेंसर मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल के साथ आता है जिससे आप डेली रूटीन के साथ साथ सोशल मीडिया के लिए भी फोटो-वीडियो क्रिएट कर पाएंगे। इसके साथ ही इसमें आपको क्वालकॉम का पावरफुल प्रोसेसर भी दिया गया है जिससे आप एक साथ कई सारे ऐप्लिकेशन को भी ओपन कर सकते हैं। आइए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy S25 में सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Samsung Galaxy S25 को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में 1,14,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 12GB की रैम और 256GB वेरिएंट की है। अगर आप सिर्फ महंगे होने की वजह से इस स्मार्टफोन को नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म हो चुकी है। अमजेन की तरफ से Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है। कंपनी ग्राहकों को इस पर फ्लैट 45% की छूट ऑफर कर रही है।

इतनी बड़े डिस्काउंट के बाद अब Samsung Galaxy S25 की कीमत अमेजन में सिर्फ 63,000 रुपये रह गई है। मतलब अमेजन के इस धमाकेदार ऑफर में आपके सीधे-सीधे 51,999 रुपये बचने वाले हैं। आपको बता दें कि अमेजन इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी ग्राहकों को एक्स्ट्रा बचत का मौका दे रहा है। इसके लिए आप कंपनी के बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी एक्स्ट्रा बचत

इन दोनों ऑफर्स की बात करें तो आपको खरीदारी के दौरान 1890 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही अगर बजट कम है तो आप इसे सिर्फ 1843 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर 37,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा। इसलिए जरूरी नहीं है कि आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाए।

Samsung Galaxy S25 के दमदार फीचर्स

  • सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है।
  • कंपनी ने इसमें 6.2 इंच की डायनेमिक LTPO एमोलेड डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर करता है जिसमें आपको 7 मेजर OS अपडेट मिलेंगे।
  • परफॉर्में के लिए सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here