यह FIR राज्य की ओर से की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। मामले में बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने, सार्वजनिक सभा करने, नारेबाजी और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है।मुंबई: मुंबई के शिवाजी पार्क में कल गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने करीब 500 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग पार्क में जुटे और विरोध-प्रदर्शन किया। इसी कारण यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन शाम करीब 4 बजे से 7 बजे तक चला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर सार्वजनिक सभा की और नारेबाजी की। पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।
CJP नेता अभिजीत दिपके का नाम
FIR में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें CJP नेता अभिजीत दिपके का नाम भी शामिल बताया गया है। अन्य नामों की पुष्टि अभी की जानी बाकी है। पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2) और 223 के साथ महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(1), 37(3) और 135 के तहत मामला दर्ज किया है।
राज्य की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
पुलिस के अनुसार, यह FIR राज्य की ओर से की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। मामले में बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने, सार्वजनिक सभा करने, नारेबाजी और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है।
बता दें कि एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग का विरोध जारी है। इसी को लेकर विपक्ष ने दो अक्टूबर को देश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व मेंब बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई थी।










































