अटॉर्नी जनरल हामद सैफ अल शम्सी के हवाले से शनिवार को बताया गया कि बुधवार की FZ1073 उड़ान के हमलावर ने विमान को अपने नियंत्रण में लेने और उसे क्रैश कराने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है, जिसका उद्देश्य घटना की पूरी परिस्थितियों, हमले के मकसद और उससे जुड़े संपर्कों का पता लगाना है।Flydubai News: बीते 30 सितंबर को फ्लाईदुबई प्लेन में हुई घटना को संयुक्त अरब अमीरात ने ‘आतंकी कृत्य’ बताया है। UAE के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि फ्लाईदुबई के को-पायलट ने ‘आतंकी कार्रवाई’ की थी। साथ ही उसने कॉकपिट के अंदर पायलट पर हमला करने के लिए क्रैश ऐक्स का इस्तेमाल किया। सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने यह जानकारी दी है।
‘विमान को नियंत्रण में लेने, उसे क्रैश कराने की कोशिश’
अटॉर्नी जनरल हामद सैफ अल शम्सी के हवाले से शनिवार को बताया गया कि बुधवार की FZ1073 उड़ान के हमलावर ने विमान को अपने नियंत्रण में लेने और उसे क्रैश कराने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है, जिसका उद्देश्य घटना की पूरी परिस्थितियों, हमले के मकसद और उससे जुड़े संपर्कों का पता लगाना है। इसके अलावा तकनीकी जांच पूरी करने और भौतिक तथा डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है। अल शम्सी ने कहा कि जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जांच के अंतिम नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे।
पहले चाकू से हमला करने की बात
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने मच्छार पर चाकू से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। हालांकि, मच्छार ने घायल अवस्था में भी हमलवार का वीरता से मुकाबला करते हुए विमान गिराने के उसके प्रयास को विफल कर दिया। एफआईपी ने पत्र में कहा, ‘खबरों के अनुसार, बुरी तरह घायल होने और बेहद खतरनाक स्थिति का सामना करने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने पायलट के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखा।’पत्र में कहा गया, ‘यदि भारत सरकार इस असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करती है तो फेडरेशन को खुशी होगी।’ एफआईपी ने स्मित को उपयुक्त ‘राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार’ देने पर विचार करने का अनुरोध किया।हमाम अल हम्मामी है को-पायलट का नाम
तीन अक्टूबर को हमलावर को-पायलट की पहचान उजागर हुई। वॉल स्ट्रीट जनरल (WSJ) की रिपोर्ट में हमलावर को-पायलट की पहचान उजागर की गई है। हमलावर को-पायलट का नाम हमाम अल हम्मामी है और इसकी उम्र 29 साल बताई गई है। रिपोर्ट में दावा है कि हम्मामी की कट्टरपंथी विचारधारा को देखते हुए ओमान ने उस पर विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया था। इस बैन के बावजूद दुबई-तेल अवीव सहित अन्य हवाई मार्गों पर विमान उड़ाने के लिए फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर था।










































