SP साहब ने पांच महीने से मेरी सैलरी रोक रखी है, कोई तो सुन लो मेरी’, SI पूजा रघुवंशी ने रोते हुए पोस्ट किया वीडियो

0

SI Pooja Raghuvanshi: अशोकनगर जिले में पदस्थ एसआई पूजा रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मैं स्पाइन में दिक्कत की वजह से पांच-छह महीने से मेडिकल लीव पर हूं। लेकिन एसपी साहब ने मेरी सैलरी रोक रखी है।अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिस अधिकारी ने रोते हुए अपनी परेशानी बयां की है। उसने इसे लेकर वीडियो पोस्ट किया है। महिला पुलिस अधिकारी का नाम पूजा रघुवंशी है। वह कह रही है कि कोई तो मेरी मदद करे। एसपी साहब ने पांच महीने से हमारी सैलरी रोक रखी है।अपने ही विभाग से परेशान है पुलिस अधिकारी

पूजा रघुवंशी अशोकनगर जिले में एसआई के रूप में पदस्थ हैं। उनका आरोप है कि मैं सड़क हादसे में घायल हुई थी। आने के बाद भी स्पाइनल की समस्या से जूझ रही हूं। लेकिन विभाग के अधिकारियों से सपोर्ट नहीं मिल रहा है। पूजा रघुवंशी का आरोप है कि मेडिकल लीव पर होने के बावजूद एसपी साहब ने पांच महीने से मेरी सैलरी रोक रखी है।

कार एक्सीडेंट में हो गई थीं घायल

यह पूरा मामला अशोकनगर पुलिस से जुड़ा है। एसआई पूजा रघुवंशी एक साल पहले एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गईं थीं। इसके बाद उनका स्पाइन फ्रैक्चर कर गया था। करीब एक साल तक वह छुट्टी पर रही हैं। काम लौटीं तो भी स्पाइन में दिक्कत है।

सात-आठ महीने से हो रहा है तेज दर्द

लगभग सात और आठ महीने से उनके स्पाइन में बहुत तेज दर्द हो रहा है, जिसके चलते वह ग्राउंड लेवल पर भारी ड्यूटी नहीं कर पा रही है। इसको लेकर उन्होंने कई बार डॉक्टर की एडवाइजरी लेकर विभाग में भोपाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिला स्तर पर भी अधिकारियों को आग्रह किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर उनके बीमारी की अनदेखी का आरोप लगाया।

पांच महीने से नहीं मिल रही है सैलरी

इतना ही नहीं महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि वह पांच बार PHQ मैं आवेदन दे चुकी है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इतना ही नहीं अशोकनगर एसपी ने उनका वेतन रोक दिया है। ऐसे में पुलिस विभाग में लोग सुसाइड क्यों कर लेते हैं इसका भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी एक छोटी सी बेटी है और मजबूरी में उन्होंने यह वीडियो बनाकर पब्लिक के सामने अपना दर्द बयां किया है।इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

एसआई पूजा रघुवंशी ने इसे लेकर रोते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। वह कह रही है कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मैं मर भी नहीं सकती हूं। पूजा रघुवंशी ने कहा कि मैं ड्यूटी से नहीं भाग रही हूं। मुझे ऑफिस काम में लगा दिया जाए, जब तक मैं पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here