Meaning Of I’M Not A Robot: अगर इंटरनेट चलाते हुए आपने ‘I’m Not A Robot’ पर क्लिक क्या है, तो ये ख्याल मन में जरूर आया होगा कि क्या रोबोट इस पर क्लिक नहीं कर पाते होंगे? इसका जवाब है कि इंटरनेट पर मौजूद बॉट्स इसपर क्लिक करते हैं लेकिन गूगल उनके क्लिक करने के तरीके से पहचान लेता है कि इंसान या बॉट में से कौन मैसेज पर क्लिक कर रहा है।What is Captcha Technology: अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो आपने भी कभी न कभी I’m Not A Robot के मैसेज पर क्लिक किया होगा। ऐसे में मन में यह सवाल भी जरूर आया होगा कि क्या इस I’m Not A Robot वाले मैसेज पर रोबोट या मशीन क्लिक नहीं कर सकती? दरअसल कई इंटरनेट यूजर्स I’m Not A Robot बटन के महत्व को नहीं समझते। इसे आप इंटरनेट का एक पहरेदार समझ सकते हैं, जिसे CAPTCHA या reCAPTCHA कहा जाता है।
इसे इंसानों और बॉट्स के बीच फर्क करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और यह साइबर फ्रॉड करने वाले कंप्यूटर प्रोग्राम या बॉट्स को रोकता है। हालांकि सवाल उठता है कि Google कैसे सिर्फ एक क्लिक करवाकर पहचान लेता है कि I’m Not A Robot के मैसेज पर क्लिक करने वाला कोई रोबोट है या इंसान?कई लोग तो इंटनरेट इस्तेमाल करते हुए दिखने वाले I’m Not A Robot के मैसेज को इंटरनेट या किसी वेबसाइट की गड़बड़ी समझ बैठते हैं। जबकि यह CAPTCHA यानी Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart होता है।
दरअसल इंटरनेट की दुनिया में कई हैकर्स और स्पैमर्स ऑटोमेटेड बॉट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर I’m Not A Robot वााल मैसेज दिखाई न दे, तो इंटनरेट पर बॉट्स लाखों की संख्या में नकली अकाउंट्स बना सकते हैं।
इन नकली अकाउंट्स से रेलवे या कॉन्सर्ट की सारी टिकटें अपने आप बुक कर सकते हैं और वेबसाइट के सर्वर को पूरी तरह क्रैश कर सकते हैं। ऐसे में आम लोगों के लिए उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा उन तक पहुंच ही नहीं पाती है।
यही वजह है कि इंटरनेट इस्तेमाल करते हुए हमें कई बार I’m Not A Robot के मैसेज पर क्लिक कर साबित करना पड़ता है कि हम इंसान हैं रोबोट नहीं। हालांकि यह समझना भी मजेदार है कि एक क्लिक से गूगल कैसे समझ लेता है कि क्लिक करने वाला इंसान है या बॉट।
I’m Not A Robot पर रोबोट नहीं कर सकते क्लिक?

- इंटरनेट पर स्पैैमर्स और हैकर्स के ऑटोमेटेड बॉट्स या प्रोग्राम एक्टिव हैं और ये प्रोग्राम भी I’m Not A Robot के मैसेज पर क्लिक कर सकते हैं और करते भी हैं। हालांकि Google क्लिक करने के तरीके से समझ लेता है कि क्लिक किसने किया है।
- दरअसल इंसान जब I’m Not A Robot के मैसेज पर क्लिक करने के लिए माउस कर्सर हिलाता है, तो स्क्रीन पर पॉइंटर बिल्कुल सीधी लकीर नें मैसेज पर क्लिक करने के लिए नहीं जाता। इंसानों के हाथों के मुताबिक पॉइंटर थोड़ा इधर-उधर हिलता है, कंपन दिखाते हुए I’m Not A Robot के मैसेज तक पहुंचता है और फिर क्लिक हो जाता है।
- वहीं अगर बॉट I’m Not A Robot के मैसेज पर क्लिक करे, तो पॉइंटर बिल्कुल भी इधर-उधर हिले-डुले बिना सीधी लकीर पर चलता हुआ I’m Not A Robot पर क्लिक करता है। इंसानों द्वारा इस तरह से I’m Not A Robot पर क्लिक करना संभव ही नहीं है।
- इसके अलावा एक इंसान स्क्रीन देखकर उस चेकबॉक्स तक पहुंचने में कुछ मिलीसेकंड का समय लेता है, जबकि प्रोग्राम्ड बॉट पेज लोड होते ही तुरंत क्लिक कर देते हैं। यही वजह है कि सिर्फ एक क्लिक के जरिए गूगल पहचान कर लेता है कि वेबसाइट पर आने वाला कोई बॉट है या इंसान?
बैकग्राउंड वेरिफिकेशन से मदद

I’m Not A Robot मैसेज पर क्लिक करते समय गूगल का reCAPTCHA इंजन बैकग्राउंड में कुछ छोटे-छोटे तथ्यों की जांच करता रहता है। यह सिस्टम आपके ब्राउजर की कुकीज और हिस्ट्री की जांच करता है ताकि यह पता चले कि क्या इस डिवाइस से पहले भी सामान्य इंसानी सर्च या स्क्रॉलिंग हुई है।
इसके साथ ही आपके IP एड्रेस, लोकेशन, डिवाइस का स्क्रीन रेजोल्यूशन और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कई पैरामीटर्स को मिलकर एक स्कोर दिया जाता है। इसके आधार पर भी तय हो पाता है कि I’m Not A Robot मैसेज पर आने वाला क्लिक रोबोट का है या इंसान का?
जब तसल्ली नहीं कर पाता Google

इन तमाम तरीकों के बाद भी कुछ स्थितियां ऐसी बनती हैं जहां गूगल तसल्ली नहीं कर पाता कि I’m Not A Robot मैसेज पर आया क्लिक किसका है। ऐसे में यूजर को फोटो वाली पहेली हल करने के लिए कहा जाता है।
इस पहली में अलग-अलग फोटो में ट्रैफिक लाइट, बस या रोड क्रॉसिंग पहचानने के लिए कहा जाता है। इंसान इन तस्वीरों में छिपे एलिमेंट्स को पहचान लेते हैं जबकि किसी बॉट के लिए तस्वीरों को डिकोड कर पाना संभव नहीं रहता।

लेखक के बारे मेंभव्य भारद्वाजभव्य भारद्वाज, टेक और गैजेट्स की दुनिया के एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। पिछले 11 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भव्य ने टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। इन्होंने जी न्यूज (DNA), इंडिया न्यूज, यूसी न्यूज, ओपो इंडिया और बाइटडांस (टिकटॉक) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहते हुए टेक्नोलॉजी को हिंदी भाषा में आम यूजर्स तक पहुंचाया है। इन्होंने Google और WhatsApp (Meta) जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए काम करते हुए तकनीकी बारीकियों और यूजर्स को लेकर अपनी समझ को बेहतर किया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भव्य की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। भव्य AI के बारे में पढ़ने-समझने के साथ उसका इस्तेमाल करके लोगों तक उनके काम की चीजों को पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। साथ ही उनकी पैनी नजर न सिर्फ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखते हैं। भव्य का हुनर जटिल तकनीकी जानकारियों को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे आम पाठक भी नई तकनीक को आसानी से समझ सकें। भव्य अलग-अलग टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करते हुए लोगों तक आसान भाषा में काम में आने वाले टिप्स और ट्रिक्स पहुंचाने में भी महारत रखते हैं। भव्य भारद्वाज ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक किया है। उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें तकनीकी खबरों को तथ्यात्मक और रचनात्मक तरीके से पेश करने की मजबूती देती है। वह टेक्नोलॉजी को सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर नहीं आंकते, बल्कि इस नजरिए से देखते हैं कि एक यूजर को उसके साथ कैसा अनुभव मिलेगा। वह मानते हैं कि टेक्नोलॉजी का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है और यही सोच उनकी टेक्नोलॉजी को बयान करने के तरीके में भी झलकती है।… और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करेंकमेंट पोस्ट करें
You May Like
Help him! An eye tumor is stealing his childhood.His parents sold all their gold, but little Vyom still needs lifesaving treatment. Help now!Donate For Health
The cost of hearing aids in Alejhari might surprise youRecommended by audiologistHearing Loss
Indians over 65 are switching from hearing aids to this new device.Recommended by audiologistHearing Loss
New to trading? Start here. Watch and learn at homeLearn from 30 years of market experience. Get beginner guides, daily insights and market tools at no cost.iFOREX
New StapleChic, comfortable, and always in style—explore our most-loved collection.CurveComfy
Delhi: बेटे को कांवड़ लाने भेजा, पति को नींद की गोली दी; गला घोंटा, फिर लगाया करंटNavbharat Times
Fly to Melbourne todayDiscover the local coffee scene, meet adorable koalas and explore the city’s lively street art. Journey today with the warmth of Malaysian Hospitality.Malaysia Airlines
Time for Kuala LumpurYour journey to Kuala Lumpur and beyond, made more seamless with daily direct flights.Malaysia Airlines
Experience the New Honda City TodayPremium style, comfort and technology in the New Honda City.Honda Cars India
Techकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंदHindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
IND462 (116.4 ov) 120/5 (32.0 ov)
वीडियो

Dimagi Naxal: पी चिदंबरम पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बता दी ‘दिमागी नक्सल’ की असली परिभाषा

Pakistan News: PAK आर्मी को JAAC का कैसा अल्टीमेटम, अब शुरु होगी आर या पार की लड़ाई ?

Pakistan News: बलूचिस्तान की ‘आज़ादी’ से बौखलाए मुनीर!, पाकिस्तानी सेना ने क्यों दिया लॉकडाउन ?

Independence Day 2026: CM थलपति विजय के ध्वजारोहण कार्यक्रम में एक्साइटेड हुईं तृषा कृष्णन

Tamil Nadu News: जाकर मां से पूछो पिता कौन है…, CM विजय की मां पर ये क्या बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष

Tehseen Poonawalla Interview: ‘जंतर मंतर पर आंदोलन करूंगा..’ तहसीन की चेतावनी, क्या शहजाद आएंगे साथ?

Delhi Metro Viral Video: चुपके से खींच कर रहा लड़की की फोटो तभी.., CISF जवान की शर्मनाक हरकत !

Tarique Rahman Visit India: जब तक शेख हसीना को.., भारत दौरे से पहले बांग्लादेश ने क्या शर्त रखी ?

SAVE America Act: क्या है सेव अमेरिका एक्ट? ट्रंप ने क्यों की भारतीय चुनावों की तारीफ़?

Iran America War: तुर्की, पाकिस्तान, सऊदी और यूएई-इजरायल में कौन ज्यादा ताकतवर? समझिए पूरा गणित
रेकमेंडेड खबरें

CMR Report: 10% गिरा भारत का स्मार्टफोन मार्केट, बजट फोन्स की डिमांड 88% घटी और प्रीमियम की 72% बढ़ी, टॉप-5 ब्रैंड

Jio Prime: 300 रुपये में एक साल तक महंगे रिचार्ज की चिंता खत्म, जियो ने कहा- जारी रहेगा 299 वाला प्लान

Gadgets News 17 August 2026: 200 इंच स्क्रीन का मजा घर पर, 9 हजार से कम में लॉन्च हुआ प्रोजेक्टर, पढ़ें प्रमुख खबरें

BGMI Lite: सस्ते स्मार्टफोन्स में गेम खेलने वालों की मुराद पूरी! क्राफ्टन इसी साल लेकर आएगी BGMI Lite

iPhones पर 35 हजार रुपये की डायरेक्ट छूट, Airtel यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, जानें क्लेम करने का तरीका














































