Vertical Axis Wind Turbine: अब आप घर पर बिजली बनाने के लिए अपनी खुद की पर्सनल पवन चक्की भी लगा सकते हैं। इसे वर्टिकल विंड टर्बाइन कहा जाता है। यह साधारण विंड टर्बाइन से अलग वर्टिकल शेप की होती है, जिसकी वजह से यह ज्यादा जगह नहीं घेरती। इसे छत के एक कोने या बालकनी में रेलिंग पर लगाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।Mini Wind Mill For Home: कैसा हो अगर आप अपने घर की बालकनी से 24 घंटे बिजली बना पाएं? दरअसल लोग अब घरों की छतों और बालकनी में वर्टिकल पवन चक्की लगाकर दिन-रात अच्छी खासी मात्रा में बिजली बना पा रहे हैं। वर्टिकल पवन चक्की को वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन या VAWT कहा जाता है और ये पंखे जैसे दिखने वाली आम पवन चक्की से काफी अलग दिखती है।
वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन की खासियत है कि अपने छोटे डिजाइन की वजह से इन्हें छत ही नहीं बल्कि बालकनी में भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा ये खास पवन चक्की हवा के हल्के झोंकों पर भी बिजली बना सकती है। इसकी मदद से शहरों में फ्लैटों में रहने वाले बहुत आराम से अपनी पर्सनल पवन चक्की लगाकर बिजली बना सकते हैं।आमतौर पर वर्टिकल विंड टरबाइन हॉरिजॉन्टल और दिखने में पंखे जैसे होते हैं। इन्हें घूमने के लिए हवा की एक तय दिशा की जरूरत होती है। वहीं वर्टिकल पवन चक्की दिखने में पंखे जैसी नहीं लगती और यह वर्टिकली घूमती हैं।
इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इन्हें हवा की कोई तय दिशा नहीं चाहिए होती। यह किसी भी दिशा से आने वाली हवा के झोंके पर घूम पर बिजली बना सकती हैं। इनके खास डिजाइन को ऑम्निडायरेक्शनल डिजाइन कहा जाता है।
इसके ब्लेड्स जैसे ही घूमते हैं, इससे जुड़ा मैग्नेटिक जनरेटर मैकेनिकल एनर्जी को बिजली में बदल देता है। इसे इनवर्टर या बैटरी से जोड़कर घर के अप्लायंंस चलाए जा सकते हैं।













































