Ekta Kapoor Confirm Naagin Film: टीवी पर नागिन की फ्रेंचाइजी हिट है, लेकिन अब एकता कपूर बिग स्क्रीन पर नागिन को लाने की प्लानिंग कर रही हैं। एकता का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।Ekta Kapoor Confirm Naagin Film: एकता कपूर का सुपरनैचुरल पावर से भरा हुआ सीरियल नागिन (Naagin) टीवी पर राज कर रहा है। इस शो के 7 सीजन आ चुके हैं और आठवें सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इन 7 सीजन के चलते टीवी इंडस्ट्री को कई ऐसी एक्ट्रेसेस मिल चुकी हैं, जिन्होंने नागिन बनकर फैंस का दिल जीत लिया था, लेकिन एकता कपूर ने काफी समय पहले बताया था कि वह नागिन पर टीवी शो नहीं बल्कि फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रही थीं और अब एकता कपूर ने अपनी इस प्लानिंग को सफल करने के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने एक पोस्ट किया है, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि वह नागिन पर फिल्म लाने वाली हैं।नागिन पर एकता कपूर का पोस्ट
एकता कपूर ने नागिन पंचमी के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें एकता कपूर ने कुछ एक्साइटेड करने का दावा किया है। एकता ने इस पोस्ट में नागिन फ्रेंचाइजी से जुड़ी तमाम एक्ट्रेसेस को एक साथ दिखाया है। इस वीडियो में टीवी की तमाम नागिन के छोटे छोटे क्लिप को जोड़ा गया है और बैकग्राउंड में नागिन का पॉपुलर म्यूजिक लगाया है। एकता कपूर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘कुछ मजेदार आने वाला है। इंतजार करें। हैप्पी नाग पंचमी।’ इसके साथ एकता कपूर ने नागिन के इमोजी भी लगाए हैं। एकता कूपर ने इस पोस्ट में अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा डिटेल नहीं दी है, लेकिन फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि एकता कपूर नागिन पर फिल्म लेकर आ रही हैंअर्जुन बिजलानी ने किया कमेंट
एकता कपूर के पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी भेजे हैं। बता दें कि अर्जुन बिजलानी ने नागिन के पहले सीजन में लीड रोल निभाया था। वहीं, फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘अगर नागिन फिल्म बन रही है तो मौनी रॉय उसमें लीड रोल में दिखे।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘ओएमजी… ब्लॉकबस्टर फिल्म आ रही है।’ कई फैंस ने शिवांगी जोशी को नागिन बनाने की रिक्वेस्ट की है और उनके अपोजिट हर्षद चोपड़ा की मांग की है।
प्रियंका चोपड़ा बनने वाली थीं नागिन
बता दें कि एकता कपूर नागिन पर फिल्म साल टीवी शो से पहले पहले लाने वाली थीं। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए एक्ट्रेस तक चुन ली थी। एकता कपूर की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नागिन का किरदार निभाने वाली थीं। दोनों के बीच बातचीत तक हो गई थीं, लेकिन प्रियंका फिर अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में बिजी हो गईं, जिसके बाद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।










































