UK के आसमान में बड़ा संकट! एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी से 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हीथ्रो समेत बड़े एयरपोर्ट प्रभावित

0

UK में तकनीकी खराबी के चलते हवाई सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। लंदन के हीथ्रो और मैनचेस्टर समेत कई एयरपोर्ट पर करीब 600 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।UK के कई एयरपोर्ट्स, जिनमें लंदन का हीथ्रो और मैनचेस्टर शामिल हैं, में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के कारण लगभग 1000 उड़ानें रद्द कर दी गईं। रिपोर्टों के मुताबिक तकनीकी खामी की वजह से 5 से ज्यादा एयरपोर्ट प्रभावित हुए हैं। इस वजह से घंटों विमान और टर्मिनल में यात्री फंसे रहे।

हीथ्रो पर रातभर आने वाली उड़ानों पर रोक रही जबकि ब्रिटिश एयरवेज ने 100 से ज्यादा फ्लाइट रद्द या डायवर्ट कीं। हीथ्रो, गैटविक, मैनचेस्टर और स्टैनस्टेड जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानों के रद्द होने और देरी का असर पड़ा।

करीब 15 UK एयरपोर्ट्स तक खामी का असर

ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज यानी NATS ने बताया कि फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में आई तकनीकी समस्या को शाम तक ठीक कर लिया गया। हालांकि, तब तक इसका असर करीब 15 UK एयरपोर्ट्स तक पहुंच चुका था और रद्द व लेट उड़ानों का बड़ा बैकलॉग बन गया। लंदन हीथ्रो पर डिपार्चर सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गईं, लेकिन व्यवधान के चलते रातभर आने वाली उड़ानों को निलंबित रखा गया। एयरपोर्ट ने यात्रियों को आगे भी देरी की आशंका को लेकर अलर्ट किया।घंटों विमान में फंसे रहे यात्री

Gatwick एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया कि उसकी Ryanair फ्लाइट रद्द होने से पहले वह करीब 3 घंटे तक विमान में फंसी रही। वहीं हीथ्रो से बाल्टीमोर जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट के यात्री करीब 4 घंटे तक विमान के अंदर जमीन पर इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें विमान से उतारा गया, लेकिन बैगेज क्लेम एरिया में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रिटिश एयरवेज ने बताया कि उसे 100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द या डायवर्ट करना पड़ा। वहीं Ryanair के मुताबिक, उसके 65 हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए और 50 से ज्यादा निर्धारित उड़ानें रद्द की गईं।लंदन ल्यूटन और बर्मिंघम एयरपोर्ट्स के साथ-साथ एबरडीन और ग्लासगो एयरपोर्ट्स पर भी देरी या उड़ानों के रद्द होने की सूचना मिली। डबलिन एयरपोर्ट ने यह भी कहा कि कुछ आने वाली और जाने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है।

तकनीकी समस्या से उसकी उड़ानों में आ रही रुकावट

एयरवेज ने कहा कि तकनीकी समस्या से उसकी उड़ानों में रुकावट आ रही है। एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘यह पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है और हम अपने ग्राहकों के संपर्क में हैं, जबकि हमारी टीमें उन्हें जल्द से जल्द उनकी यात्रा पर भेजने के लिए काम कर रही हैं।’आने वाली उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। तकनीकी खराबी की वजह तुरंत पता नहीं चल पाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here