US India: ‘मोदी ने दी कमजोर प्रतिक्रिया’, भारतीय नाविकों की अमेरिकी हमले में मौत पर चीनी मीडिया ने उठाए सवाल

0

बीजिंग: अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर चीनी मीडिया ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हमलावर अमेरिका का नाम तक नहीं लिया। चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की प्रतिक्रिया को कमजोर बताया है। हालांकि, पीएम मोदी ने भारतीय नाविकों की मौत का जिक्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में किया। पीएम मोदी ने दुनियाभर के नाविकों की सुरक्षा की भी मांग की। पीएम मोदी ने दुनियाभर में जारी युद्धों और संघर्षों को डायलॉग और डिप्लोमेसी के रास्ते से रोकने की मांग भी दोहराई।

चीनी सोशल मीडिया पर चर्चा

भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा चीनी सोशल मीडिया पर भी काफी दिनों से ट्रेंडिंग बना हुआ है। वीबो (Weibo) पर, ‘US का भारतीय तेल टैंकर पर हमला’ हैशटैग को लाखों बार देखा गया। चर्चा का ज़्यादातर हिस्सा भारत की प्रतिक्रिया पर केंद्रित था। एक वीबो पोस्ट में कहा गया: “अमेरिका ने न तो माफ़ी मांगी और न ही खेद व्यक्त किया, और रुबियो सख्त बने रहे, जिसका मतलब था: नाकेबंदी तोड़ो और मार खाओ।” एक दूसरे पोस्ट में पीएम मोदी की प्रतिक्रिया को कमजोर बताया गया। उसने कहा कि पीएम मोदी ‘मजबूत नेता’ होने के बावजूद प्रतिक्रिया देने में कमजोर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here