VIHAAN के साथ भारत ने रचा इतिहास, देश की पहली नेटवर्किंग चिप तैयार, पहली ही बार में मिली 100% कामयाबी

0

Vihaan Chip India: भारत ने पहली ही कोशिश में स्वदेशी ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग सिस्टम-ऑन-चिप VIHAAN को तैयार कर लिया है। यह ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग चिप है, जिसका इस्तेमाल घरों और दफ्तरों में इस्तेमाल होने वाले Wi-Fi राउटर्स में होगा। पहली बार में पूरी तरह से सही और ठीक से काम करने वाली चिप बनाने को इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में काफी दुर्लभ माना जाता है। इससे देश की निर्भरता विदेशी हार्डवेयर से घटेगी और इसका इस्तेमाल Wi-Fi राउटर्स और फाइबर उपकरणो को पूरी तरह से स्वदेशी और सुरक्षित बनाने के लिए किया जाएगा।Indigenous Networking SoC: भारत ने चिप-डिजाइन और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी सफलता हासिल की है। दरअसल चेन्नई स्थित स्टार्टअप अहीसा डिजिटल इनोवेशंस ने देश का पहला स्वदेशी ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग सिस्टम-ऑन-चिप VIHAAN तैयार कर लिया है। खास बात रही कि इस चिप ने अपनी पहली ही फेब्रिकेशन कोशिश में फर्स्ट-पास सिलिकॉन सक्सेस दर्ज की है। इसका मतलब है कि चिप पहली ही बार में बिल्कुल सही और पूरी तरह से काम कर गई। इसे इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में काफी दुर्लभ माना जाता है।

इस चिप को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत बनाया गया है। इस चिप को भारतीय घर और दफ्तरों में लगने वाले Wi-Fi राउटर्स और फाइबर उपकरणो को पूरी तरह से स्वदेशी और सुरक्षित बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।VIHAAN भारत का पहला स्वदेशी ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग सिस्टम-ऑन-चिप है। इसे ओपन-स्टैंडर्ड RISC-V आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसमें C-DAC यानी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग द्वारा विकसित स्वदेशी VEGA प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

इसे चेन्नई की फैबलेस सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अहीसा डिजिटल इनोवेशंस द्वारा डिजाइन किया गया है। इस प्रोजेक्ट को भारत सेमीकंडक्टर मिशन और MeitY की डिडाइन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तरह वित्तीय और तकनीकी मदद मिली है।

इसके जरिए FTTH यानी फाइबर-टू-द-होम नेटवर्क और ब्रॉडबैंड राउटर्स के लिए स्वदेशी टेलीकॉम सिलिकॉन उपलब्ध कराई जा सकेगी और इससे विदेशी नेटवर्किंग चिप्स पर भारत की निर्भरता खत्म होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here