Yami Gautam और Aditya Dhar नहीं छोड़ेंगे मुंबई, हिमाचल शिफ्ट होने की खबरों पर आया बड़ा अपडेट

0

Yami-Aditya Not Leaving Mumbai: आदित्य धर की टीम ने फिल्ममेकर और यामी गौतम के मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। टीम ने बताया कि ये खबरें सही नहीं हैं।Yami-Aditya Not Leaving Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर इन दिनों मुंबई छोड़ने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यामी और आदित्य को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह की रिपोर्ट्स फैन्स के बीच बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अब इस पूरे मामले पर आदित्य धर की टीम ने चुप्पी तोड़ दी है। टीम ने यह क्लियर कर दिया है कि इस तरह की खबरें गलत हैंयामी गौतम और आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने की खबरों को लेकर SCREEN ने आदित्य धर की टीम से संपर्क किया। डायरेक्टर की टीम ने इस तरह की खबरों को गलत बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक जब टीम से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘नहीं। यह खबर कौन भेज रहा है?’ टीम ने यह क्लियर कर दिया है कि वो यामी-गौतम का मुंबई छोड़कर जाने का अभी कोई प्लान नहीं है।

कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि यामी गौतम ने हिमाचल प्रदेश के गोहर में करीब 25 एकड़ जमीन के साथ एक लगभग 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी है। हालांकि इन खबरों पर यामी गौतम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को आने वाले दिनों में फिल्म ‘नई नवेली’ में देखा जाएगा। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। वहीं दूसरी ओर आदित्य धर ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ का निर्देशन किया। दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here