अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर में निकाली तिरंगा रैली

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह पैदल तिरंगा रैली अवंतीबाई स्टेडियम से निकाली गई जिसका समापन गोलीबारी चौक में विधिवत रूप से किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवंतीबाई स्टेडियम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए जहां से पैदल तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें कुछ लोगों के द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर तो पीछे विद्यार्थियों के द्वारा करीब ३० फि ट लंबा तिरंगा लेकर रैली निकाली गई। जो नगर के मुख्य चौराहा का भ्रमण करते हुए गोलीबारी चौक पहुंचे जहां शाहिद दशाराम फु लमारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here