Virat Kohli on His Aggressive Batting Style and Role Clarity in ODI Cricket: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम में पहुंच गई हैं। मैच से पहले विराट कोहली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और टीम में अपनी भूमिका को लेकर बेबाक जवाब दिए।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli on His Aggressive Batting Style and Role Clarity in ODI Cricket: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने हुंकार भरी है। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी अप्रोच, रोल और बैटिंग स्टाइल में किए गए परिवर्तन पर खुलकर बात की। कोहली ने कहा कि उन्होंने खुद से खुलकर खेलने का वादा किया है। साथ ही वह अब लोगों की उम्मीदों की चिंता करना छोड़ चुके हैं।
38 साल के हो जा रहे विराट कोहली ने अपने खेल में आए बदलाव पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब वह ज्यादा खुलकर खेलना चाहते हैं। विराट ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, बदलाव यह आया है कि सबसे पहले, मैंने खुद से वादा किया कि मैं ज्यादा खुलकर खेलूंगा। मैं लोगों की उम्मीदों की चिंता नहीं करूंगा। लंबे समय तक मेरा रोल यही रहा है कि मैं पारी को संभालूं और स्थिरता लाऊं।
‘मुझे एक खास भूमिका दी गई’
अपनी भूमिका (रोल) को लेकर स्पष्टता और बल्ले से टीम के लिए अहम योगदान देने पर विराट कोहली ने कहा, मुझे पता है कि मैं खेल सकता हूं और अच्छे शॉट्स भी लगा सकता हूं। लेकिन हालात ऐसे होते हैं कि जब पिच मुश्किल हो और स्थिति भी चुनौतीपूर्ण हो, तो आप एक ऐसी सोच में आ जाते हैं जहां आपको लगता है कि ‘मैं शॉट तो मार सकता हूं, लेकिन मुझे एक खास भूमिका दी गई है।‘अब एक्सेलरेटर दबाने का समय’
विराट ने आगे कहा, मैं जान-बूझकर ऐसी कोशिश कर रहा हूं कि अगर मैं खेल में बड़ा अंतर ला सकता हूं- जैसे कि 30-40 अतिरिक्त रन बनाना- तो मैं उस स्थिति के लिए खुद को तैयार करूं। मैं ऐसी सोच के साथ खेलना चाहता हूँ कि अगर मैं रिस्क नहीं ले रहा हूं, तो इसलिए नहीं कि मैं डर रहा हूं, बल्कि इसलिए कि मैं खुद को ऐसी स्थिति में ला रहा हूं जहां मैं कह सकूं-‘ठीक है, अब तेजी से रन बनाने का समय आ गया है’ यानी अब ‘एक्सेलरेटर’ दबाने का समय है।
गरज रहा विराट का बल्ला
बता दें कि विराट कोहली ने पिछले 10 वनडे मैचों में तीन शतक, एक 90+ स्कोर और चार अर्धशतक बनाए हैं। विराट कोहली का तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने यहां पर अब तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पहला मैच साल 2018 में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेला था। विराट ने इस मैच में नाबाद 33 रन बनाए थे।
तिरुवनंतपुरम में नहीं आउट हुए हैं कोहली
कोहली ने इस स्टेडियम में अपना पिछला और आखिरी वनडे मैच साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ हुए वनडे मैच में 110 गेंद का सामना करते हुए 166 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके और 8 छक्के निकले थे। कोहली इस स्टेडियम में अब तक 2 वनडे मैच में खेलते हुए कुल 199 रन बना चुके हैं और उन्होंने एक भी बार अपना विकेट नहीं गंवाया है।






































