आज की ताजा खबर, 13 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कुल 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने तुर्किये से लौटते समय सुरक्षा कारणों से गुप्त रूप से विमान बदलने के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट उसी ’एअर फोर्स वन’ में रहे जिसका इस्तेमाल यह आभास देने के लिए किया गया था कि राष्ट्रपति इसी विमान में हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया। रांची में छात्र आंदोलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शिमला में तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने जातीय अल्पसंख्यकों की सांस्कृतिक पहचान खत्म करने के उद्देश्य से चीन में बनाए गए एक कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को 24 घंटे का अनशन शुरू किया।आज की ताजा खबर, 13 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रांची में छात्र आंदोलन पर अलर्ट, छावनी में तब्दील हुआ मुख्यमंत्री आवास
आज की ताजा खबर, 13 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा चेहरा पहचान प्रौद्योगिकी और बायोमेट्रिक निगरानी के अन्य तरीकों के कथित इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को अपनी सहमति दे दी। यह याचिका केरल से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के राज्यसभा सदस्य ए.ए. रहीम ने दायर की है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि वर्तमान मामले को इस मुद्दे पर पूर्व में दाखिल याचिकाओं के साथ जोड़ दिया जाए।
झारखंड विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कुल 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 100 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधानसभा थाना में दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नामजद आरोपियों के साथ-साथ प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान में जुट गई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने तुर्किये से लौटते समय सुरक्षा कारणों से गुप्त रूप से विमान बदलने के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट उसी ’एअर फोर्स वन’ में रहे जिसका इस्तेमाल यह आभास देने के लिए किया गया था कि राष्ट्रपति इसी विमान में हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की बताया कि रूबियो को विमान बदले जाने और इसके पीछे के खतरे की जानकारी थी। उन्होंने लेकिन यह नहीं बताया कि इसके बावजूद रूबियो उसी विमान में क्यों रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविट अगस्त के अंत में अपने पद से इस्तीफा देंगी। ट्रंप ने खुद इस बात की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “हमारी शानदार व्हाइट हाउस प्रेस सचिव और मेरी सबसे भरोसेमंद सहायकों में से एक, कैरोलिन लीविट, महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी ताकि वह अपने प्यारे छोटे बच्चों और परिवार के साथ अधिक समय बिता सकें। कैरोलाइन अब मेरी शीर्ष बाहरी सलाहकारों में से एक होंगी और रिपब्लिकन पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली आवाज होंगी।”
रांची में छात्र आंदोलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास तक प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
शिमला में तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने जातीय अल्पसंख्यकों की सांस्कृतिक पहचान खत्म करने के उद्देश्य से चीन में बनाए गए एक कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को 24 घंटे का अनशन शुरू किया।










































