आपसी रंजिश में युवक के सिर पर लाठी से किया वार

0

हमले में घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
बालाघाट। लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बोट्टे हजारी में शनिवार शाम आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक दीपक पिता बंसीलाल मातरे 24 वर्ष को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक अपने परिवार के साथ खेती-किसानी के अलावा वेल्डिंग का काम करता है। उसके घर के पास ही उसके बड़े पिता गंगाराम मातरे अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि गंगाराम का पुत्र दानेश्वर मातरे शराब पीने का आदी है और आए दिन विवाद करता रहता है।3 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे दीपक गांव में सड़क किनारे मंदिर के पास चौक में बैठा था। इसी दौरान उसके बड़े पिता का लड़का दानेश्वर वहां पहुंचा। आरोप है कि उस समय वह शराब के नशे में था और उसने अचानक दीपक के सिर पर लाठी से वार कर दिया। सिर में लाठी लगने से दीपक घायल होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद दानेश्वर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया। जहां उसे भर्ती किया गया।जिला अस्पताल पुलिस ने घायल दीपक का बयान दर्ज किया है। इसके बाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित लालबर्रा थाना पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here