भूकंपीय विज्ञान के अनुसार, जब भूकंप का केंद्र जमीन के बहुत करीब (कम गहराई में) होता है, तो उसके झटके सतह पर ज्यादा तेजी से महसूस किए जाते हैं। 10 किलोमीटर की उथली गहराई होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में कंपन तीव्र था।10 किमी की कम गहराई ने बढ़ाई चिंता
भूकंपीय विज्ञान के अनुसार, जब भूकंप का केंद्र जमीन के बहुत करीब (कम गहराई में) होता है, तो उसके झटके सतह पर ज्यादा तेजी से महसूस किए जाते हैं। 10 किलोमीटर की उथली गहराई होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में कंपन तीव्र था। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों द्वारा किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या मलबे की जांच की जा रही है। इस भूकंप के बाद अब तक किसी सुनामी चेतावनी की सूचना जारी नहीं की गई है।
इंडोनेशिया में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप?
इंडोनेशिया भौगोलिक रूप से ‘रिंग ऑफ फायर’ (Ring of Fire) यानी प्रशांत महासागर के अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। यहाँ कई टेक्टोनिक प्लेट्स (Tectonic Plates) आपस में टकराती हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं देखने को मिलती हैं










































