TV Actress Shiv Shakti Sachdev Gets Engaged: एक्ट्रेस शिवशक्ति सचदेव (Shivshakti Sachdev) इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लेकिन शिवशक्ति अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं और अब एक्ट्रेस ने फैंस को सरप्राइज दिया है। शिवशक्ति ने फैंस से गुपचुप सगाई कर ली है और एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर संग कोजी फोटोज शेयर कर ये गुड न्यूज शेयर की हैं। इन फोटोज में कपल पहाड़ों पर एक नदी किनारे रोमांटिक होते दिख रहे हैं, जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। शिव शक्ति की ये फोटोज सगाई की नहीं बल्कि प्रपोजल टाइम की है, जो उन्हें अपने बॉयफ्रेंड से मिला है।
शिवशक्ति सचदेव ने की सगाई
शिवशक्ति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने पार्टनर के साथ कोजी मोमेंट को एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने वो रिंग भी फ्लॉन्ट की है, जो शिवशक्ति को पहनाई गई है। पहली तस्वीर में शिवशक्ति और उनके पार्टनर हाथ पकडे़ नजर आ रहे हैं और एक घर से बाहर निकल रहे हैं, जो नदी किनारे हैं। दूसरी तस्वीर में कपल अपनी रिंग दिखा रहा है और आगे की फोटोज में कपल मस्ती करता हुआ दिख रहा है। इन फोटोज में दोनों इस रोमांटिक माहौल का आनंद भी उठा रहे हैं। लुक की बात करें ते शिव शक्ति सचदेव ने एक व्हाइट कलर का गाउन पहना है, जिसका बैक काफी स्टाइलिश है और एक्ट्रेस के पार्टनर ने ब्राउन स्वेटर और पैंट कैरी की है।
प्यार भरे कैप्शन ने खींचा ध्यान
इन फोटोज के साथ शिव शक्ति सचदेव ने प्यार भरा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘उनका सबसे अच्छा फैसला। यहां नजर की जगह नही है।’ शिव शक्ति की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को फैंस ने काफी पसंद किया है और हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।
शिवशक्ति सचदेव का करियर
बता दें कि शिवशक्ति सचदेव ने अपने करियर की शुरुआर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वह बालिका वधू, में चंपा के रोल में आई थीं, लेकिन उन्हें पहचान ‘सबकी लाडली बेबो’ शो से मिली। इसके बाद वह’अफसर बिटिया’ और ‘दिया और बाती हम’ जैसे सीरियल्स का भी हिस्सा रहीं।










































