कल का आईपीएल मैच, 11 मई: जीतने वाली टीम को कितना फायदा, हारने वाली टीम को कितना नुकसान? हैदराबाद और गुजरात में भिड़ंत

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को यहां होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है जो प्लेऑफ की दौड़ को ध्यान में रखते हुए दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।

अच्छी लय में है गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने इस सीजन की खराब शुरुआत से उबरते हुए कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं। इनमें पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर 77 रन की जीत भी शामिल है, जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस जीत से गुजरात की स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आ रही है। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स और टाइटंस सभी के समान 14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here