कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत ने लगाई पदकों की झड़ी, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को अलग-अलग पोस्ट लिखकर दी बधाई

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 58 किग्रा इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए, पीएम मोदी ने वेटलिफ्टर की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की तारीफ़ की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, पीएम ने पांचवें दिन तमाम अन्य भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतने पर उनको भी बधाई दी।

पीएम मोदी ने लिखा, “वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए एक और मेडल! ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 58 किग्रा इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम पर गर्व है। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। आगे के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन पदकों की झड़ी लगाने वाले तमाम भारतीय एथलीटों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट लिखे और उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here