कौन हैं IAS ऋषव गुप्ता? फरियाद लेकर आए बुजुर्ग पर तुनके, पुलिसकर्मियों से बाहर करवाया और गुस्से में पत्रकारों पर निकाली खीझ

0

Khandwa Collector Rishav Gupta Snapped: खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता अपने हालिया व्यवहार की वजह से चर्चा में हैं। जनसुनवाई के दौरान वह एक बुजुर्ग पर तुनक गए थे। इसकी खीझ उन्होंने पत्रकारों पर भी निकाली थी। आइए आपको बताते हैं कि खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता कौन हैंखंडवा: सोशल मीडिया पर खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार का है, जब कलेक्टर जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। कलेक्टर से वह जानना चाह रहा था कि आपने लिखा क्या है। इस बात पर कलेक्टर तुनक गए और बुजुर्ग को बाहर निकलवा दियाक्या है पूरा मामला

खंडवा के आनंदनगर निवासी 65 वर्षीय प्रकाशचंद राजाणी अपनी समस्या को लेकर कथित रूप से 10 वर्षों से आ रहे हैं। यह विवाद टाउन हॉल क्षेत्र स्थित उनकी दुकान को लेकर हैं। मंगलवार को वह पहुंचे थे। कलेक्टर ने उनके आवेदन को संबंधित अधिकारी के पास ट्रांसफर कर दिया।

आपने लिखा क्या मुझे बताइए

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आवेदन देखने के बाद कहा कि मैं इसे फॉरवर्ट कर दिया है। आप जाइए। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि आप मुझे बताइए क्या लिखा है, इस पर कलेक्टर ने आप जाइए। बुजुर्ग जानकारी की जिद पर अड़े पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता तुनक गए और पुलिसकर्मी को कहा कि इन्हें बाहर भेजो।बदसलूकी करने लगे

इस पर बुजुर्ग वहां मौजूद पुलिसकर्मी से पहले बदसलूकी करने लगे। साथ एक कर्मचारी ने दखल दिया, उससे भी दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिसकर्मी बुजुर्ग को खींचकर बाहर ले गए।

पत्रकारों पर गुस्से में निकाली खीझ

कलेक्टर ऋषव गुप्ता पूरी तरह से बुजुर्ग पर भड़क गए थे। वहीं, पीछे मौजूद पत्रकार पूरे घटनाक्रम को कवर कर रहे थे। यह देखकर कलेक्टर पीछे की ओर मुड़े और गुस्से में अपनी खीझ पत्रकारों पर निकाली है। इसके बाद रिकॉर्डिंग बंद करवा दी। अब उस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।कौन हैं आईएएस अफसर ऋषव गुप्ता

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आईआईटी दिल्ली से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी है। ऋषव गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके पिता भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर रहे हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वह पदस्थ रहे हैं।

पत्नी भी हैं आईएएस

ऋषव गुप्ता की पत्नी भव्या मित्तल भी आईएएस अधिकारी हैं। अभी वह पड़ोस के जिले में खरगोन में कलेक्टर थीं। आईएएस अफसर भव्या मित्तल अभी स्टडी लीव पर अमेरिका गई हुई हैं। साथ ही उनकी बेटी भी गई हैं।कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी भी की

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषव गुप्ता ने रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के ग्लोबल बैंकिंग एंड मार्केट्स में सॉफ्टवेयर एनालिस्ट के रूप में भी कार्य किया है। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। 2013 में उनका यूपीएससी में सिलेक्शन हो गया था।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वहीं, हालिया व्यवहार से कलेक्टर ऋषव गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। उनकी छवि एक संवेदनशील अधिकारी के रूप में रही है। कई मौकों पर वह संवेदनशीलता दिखाते रहे हैं। लेकिन हालिया व्यवहार को सही नहीं ठहराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here