खेत की मेढ़ से फि सलकर गिरने से किसान की मौत

0

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से लगभग १२ किमी. दूर ग्राम पंचायत बांदरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोट्टा में एक दु:खद हादसा सामने आया है। यहां ५० वर्षीय किसान अशोक नागेश्वर की खेत की मेढ़ से पैर फि सलने के कारण कीचड़ व पानी में डूबने से अकाल मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेढ़ की कीचड़ में पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोट्टा निवासी ५० वर्षीय अशोक नागेश्वर खेती-किसानी के साथ मजदूरी का कार्य करता था। वे मंगलवार सुबह करीब ८ से ९ बजे के बीच घर के पीछे स्थित खेत में मवेशियों के लिए घास लेने गया था, बारिश के कारण खेत की मेढ़ (पार) पर कीचड़ रहा होगा और उसकी ऊंचाई भी अधिक थी। वहीं खेत जाते समय मेढ पर चलने के दौरान अचानक उनका पैर फि सल गया, जिससे वे अनियंत्रित होकर नीचे पानी से भरी बंदिया (खेत) में मुंह के बल जा गिरे। खेत में कीचड़ और अत्यधिक पानी भरा होने के कारण वे समय पर उठ नही पाये। जिसके बाद सुबह करीब ११ बजे तक जब अशोक घर वापस नहीं लौटा तो उनकी बहू मकान के पीछे खेत की ओर गई तो अपने ससुर को खेत में गिरा देखकर वह घबरा गई और तत्काल परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं खेत में गिरने से किसान की मौत हो जाने की जानकारी लालबर्रा पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद शव बरामद कर शव को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किये जाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसान अशोक नागेश्वर मंगलवार की सुबह खेत घास के लिए मकान के पीछे स्थित खेत गया था, खेत जाते समय पैर फिसलने से वह मेढ़ किनारे बंदिया में मुंह के भरोसे गिर गया और बंदिया में पानी भरा हुआ था एवं कीचड़ होने से वह उठ भी नही पाया और पानी में अधिक समय तक डुबे रहने से उसकी मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here