जबलपुर में उफनती नर्मदा की लहरों के बीच लहराया तिरंगा, 200 तैराकों ने निकाली 10 किमी यात्रा

0

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। उफनती नर्मदा की लहरों के बीच करीब 200 तैराकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। जिलहरी घाट तैराकी संघ की ओर से आयोजित अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा गौरीघाट के जिलहरी घाट से शुरू होकर तिलवारा घाट तक पहुंची।तैराकों ने यह दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी की

करीब 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में तैराकों ने हाथों में तिरंगा लेकर नर्मदा की तेज धार के बीच तैरते हुए देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। तैराकों ने यह दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी की। उफनती नदी के बीच तिरंगे के साथ तैरते तैराकों का दृश्य बेहद आकर्षक और रोमांचक रहा।नर्मदा के घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे

तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नर्मदा के घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने तैराकों का उत्साह बढ़ाया और उनके साहस की सराहना की। तेज बहाव के बावजूद तैराकों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल रहे।

राष्ट्रभक्ति का माहौल और भी उत्साहपूर्ण

आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा ने शहर में आजादी के उत्सव और राष्ट्रभक्ति का माहौल और भी उत्साहपूर्ण कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here