जबलपुर- सोन नदी के आंचल को भी हरा भरा करेंगी नर्मदा, पांच जिलों तक पहुंचेगा बरगी नहर से पानी

0

देश की सबसे लंबी जल सुरंग स्लीमनाबाद टनल

मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को टनल का निरीक्षण किया। स्लीमनाबाद के सलैया फाटक स्थित निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोन नदी का गंगा बेसिन का इलाका है, हमारा मालवा का पार्वती काली सिंध चंबल वाला।

खंभात की खाड़ी में गिरती लेकिन …

नर्मदा तो सीधे खंभात की खाड़ी में गिरती लेकिन यह वाकई ये विज्ञान का नया चमत्कार हुआ कि नर्मदा अब सोन नदी के आंचल को भी हरा भरा करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहूंगा

यहां के किसानों को यहां के व्यापारियों को या के उद्योगपतियों को क्षेत्र के लिए एक नया वरदान मिलने वाला और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहूंगा।

1600 करोड़ की राशि में 275 करोड़ की राशि दी

केंद्र सरकार ने लगभग 1600 करोड़ की राशि में 275 करोड़ की राशि दी। बाकी राज्य ने वहन की। अक्टूबर माह तक टनल से होकर पानी पहुंचाने को लेकर रूपरेखा भी तैयार जाएगी।

पांच जिलों तो पहुंचेगा बरगी नहर से पानी

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने पर जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना के लगभग 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी। नर्मदा का जल गुरुत्वाकर्षण से विंध्य के खेतों तक पहुंचेगा

दुनिया भर के लोग केस स्टडी करने आएंगे

स्लीमनाबाद टनल को चुनौती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से यह इतना अदभुत चुनौतियां वाला स्थान हे कि पूरे देश को क्या दुनिया के लोग इसकी केस स्टडी करने आएंगे। क्योंकि चट्टानें काटने के लिए मशीन तो बनाई जा सकती लेकिन एक मशीन कितनी चुनौतियों के बीच अपना काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here