जबलपुर। अधारताल के सुहागी में मिले देव व्यापार के अड्डे के मामले में अधारताल थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया हैआशंका है कि पुलिस की सांठगांठ से ही यह रैकेट चल रहा था। पुलिस ने 10 जुलाई को सुहागी के पानी मोहल्ला में एक घर में छापा मारा था। जहां पर महिला पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझा
मकान में दे व्यापार संचालित होने की बात सामने आई थी। अब इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधारताल थाने में पदस्थ आरक्षक सतीश झारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया
थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में सामने आया कि यह रैकेट उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र तक फैला था।
अवैध काम को आरक्षक का संरक्षण
महाराष्ट्र और यूपी से युवतियों को बुलाया जाता था। इस अवैध काम को आरक्षक का संरक्षण होने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है, इसके बाद कार्रवाई की गई है।
सुहागी के पन्नी मोहल्ला स्थित घर जहां पर छापेमारी की गई थी
सुहागी के पन्नी मोहल्ला में संदिग्ध देह व्यापार की सूचना पर शुक्रवार को आधारताल पुलिस ने एक मकान में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं और पांच पुरुषों को हिरासत में लिया गया। सभी को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया, जहां देर रात तक कार्रवाई जारी रही।










































