भारी वाहनों की आवाजाही से सडक़ की हालत हुई जर्जर
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम झालीवाड़ा से अंसेरा होते हुए कटंगी क्षेत्र की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सडक़ जगह जगह से उखडऩे के साथ ही गड्ढों में तब्दील हो रही है। कई स्थानों पर सडक़ की सतह से गिट्टी बाहर निकल आई है जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जर्जर सडक़ के चलते इस मार्ग पर आवागमन भी असुरक्षित प्रतीत हो रहा है।
राहगीर ग्रामीण ने की मरम्मत की मांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झालीवाड़ा से निकलने वाला यह पक्का मार्ग विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए कटंगी क्षेत्र की ओर जाता है। मार्ग पर प्रतिदिन छोटे.बड़े वाहनों के साथ यात्री वाहनों एवं भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी शिक्षा के लिए तथा ग्रामीण अपनी आवश्यकताओं को लेकर वारासिवनी सहित अन्य मुख्यालयों की ओर इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इस कारण यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है और यहां दिनभर यातायात बना रहता है। मार्ग पर कई स्थानों पर सडक़ की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। कहीं सडक़ पर गिट्टी फैल गई है तो कहीं गहरे गड्ढे बन गए हैं। कुछ स्थानों पर करीब १० से १५ मीटर तक सडक़ उखड़ी हुई नजर आती है। ऐसे हिस्सों से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ पर फैली गिट्टी और गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित होने की स्थिति भी बन रही है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मार्ग की क्षमता की तुलना में अधिक भार वाले भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सडक़ को नुकसान पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि दिन रात भारी वाहनों के गुजरने के कारण सडक़ की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। हालांकि सडक़ क्षतिग्रस्त होने के वास्तविक कारणों और इसकी तकनीकी स्थिति का निर्धारण संबंधित विभाग के द्वारा निरीक्षण के बाद ही किया जा सकता है,लेकिन ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई है। सडक़ की लगातार बिगड़ती स्थिति के बावजूद समय पर मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। विद्यार्थियो, दोपहिया वाहन चालकों, किसानों तथा अन्य राहगीरों को जर्जर हिस्सों से गुजरने में काफ ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सडक़ की स्थिति और खराब होने तथा गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढऩे की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन एवं संबंधित विभाग से झालीवाड़ा.अंसेरा मार्ग का निरीक्षण कर जर्जर हिस्सों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही सडक़ की क्षमता के अनुरूप यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग भी उठाई गई है, ताकि इस महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
सडक़ी जर्जर हालत से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आना जाना हुआ दुभर-रमेश वाघाड़े
ग्रामीण रमेश वाघाड़े ने बताया की बारिश के कारण यह रोड़ खराब हो गई है टर्निंग और अन्य स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं कुछ जगह से सडक़ उखडऩे जैसी स्थिति आ गई है। सडक़ के गड्ढे जानलेवा हो गए हैं यहां से रोजाना ग्रामीणजन, विद्यार्थी सहित राहगीर आना जाना करते हैं। जिनके तेज वाहन चलते हैं ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। यह सडक़ सीधे कटंगी क्षेत्र के लिए जाती है हम बांसी तक आना.जाना करते हैं तो देखा तो रोड़ बहुत खराब है। उसके आगे की जानकारी नहीं है पर उधर भी खराब ही होगी इसकी मरम्मत होना चाहिए। यह तो सडक़ खराब होने का दूसरा कारण सडक़ की क्षमता कम है और दोगुनी क्षमता के वाहन यहां से चलते हैं इस कारण बारिश में यह और ज्यादा खराब हो गया हैं।










































