टॉक्सिक स्टार यश की मां पुष्पा अरुण कुमार ने अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद पर निशाना साधा है और पूछा है कि अगर यश कुछ नहीं तो वो उनके बेटे की सफलता से डर क्यों रहे हैं?

0

पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने का सालों पुराना एक बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि केजीएफ से पहले यश कौन थे? यश की मां ने अल्लू अरविंद के इस बयान का जवाब देते हुए कहा है कि अगर उनका बेटा कुछ भी नहीं है तो वो उसकी सफलता से डर क्यों रहे हैं? यश की मां का बयान इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यश का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। Yash की मां ने Allu Arjun के पिता को दिया जवाब

यश एक बस ड्राइवर के बेटे हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। सालों की मेहनत के बाद उन्हें लोगों के बीच रॉकी भाई के रूप में पहचान मिली है। इंडस्ट्री का रॉकी भाई बनाने वाली फिल्म केजीएफ अब तक लोगों के जहन में है। यश की इसी सफल फिल्म सीरीज पर बात करते हुए कुछ वक्त पहले अल्लू अरविंद ने कहा था कि यश पहले कोई नहीं थे। यश की मां ने अल्लू अरविंद के इसी बयान पर पटलवार करते हुए कहा है, “केजीएफ से पहले यश ने 5 बैक-टू-बैट सुपरहिट फिल्में डिलीवर की थीं। अगर वो कोई नहीं था और कोई उसे जानता नहीं था तो तुम उससे डर क्यों रहे हो? वो कोई आतंकवादी तो नहीं है।”यश की मां पुष्पा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “यश ने सालों की मेहनत के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उसकी सफल फिल्मों ने एक खास ऑडियंस तैयार की है, जो उसे प्यार करती है। उसने कन्नड़ सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं और इसी कारण लोग उसे प्यार करते हैं।” बताते चलें कि यश स्टारर टॉक्सिक बीते वीकेंड ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार थी लेकिन वीकेंड खत्म होते-होते दर्शकों ने इससे किनारा करना शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here