Daayra Trailer Out: मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह एक दिलचस्प क्राइम थ्रिलर है, जो आपके दिमाग को हिला देगी।Daayra Trailer Out: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) का ट्रेलर आज यानी 31 अगस्त को रिलीज हो गया है। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपराध, न्याय और सजा के बीच उलझे उन सवालों को सामने लाती है, जिनका जवाब ढूढ़ना आसान नहीं होता। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो सीनियर पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक ही मामले की जांच करते हुए न्याय को लेकर अलग-अलग नजरिया रखते हैं। जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखी है।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित है ‘दायरा’ की कहानी
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टार ‘दायरा’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म की शुरुआत एक ऐसे अपराध के बाद होती है, जो पूरे देश में आक्रोश पैदा कर देता है। इसके बाद मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच का सिलसिला शुरू होता है। इसके बाद कहानी दो अलग-अलग जांच के रास्तों पर आगे बढ़ती है। करीना कपूर खान इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करती हैं और उनका सामने पृथ्वीराज सुकुमारन से होता है। दोनों कानून और ड्यूटी को लेकर अपनी-अपनी सोच रखते हैं। फिल्म में दोनों का अलग-अलग नजरिया दिखाया गया है, जो इसे देखने का रोमांच कम नहीं होने देगा।
करीना और पृथ्वीराज के किरदार हैं कहानी की जान
करीना कपूर खान फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभा रही हैं। वहीं दूसरी ओर पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के रोल में हैं। दोनों एक ही सिस्टम का हिस्सा हैं लेकिन किसी मामले को देखने और न्याय तक पहुंचने का दोनों का अपना तरीका है। फिल्म सिर्फ यह सवाल नहीं पूछती कि अपराध किसने किया बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि सच किसे माना जाए और न्याय का फैसला आखिर कौन करे। इस ट्रेलर में नए-नए खुलासे होते हुए नजर आते हैं










































