नई दिल्ली: तमिलनाडु में डीएमके से नाता तोड़कर थलपति सी जोसेफ विजय की टीवीके के साथ जाने के बाद विपक्षी इंडी गठबंधन में कई फाड़ सामने आ रहे हैं। विपक्षी गठबंधन में शामिल सीपीआई नेता डी राजा ने यह बात कबूल ली है और इसके लिए उन्होंने पूरी तरह से कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा दिया है।
हैरानी की बात है कि तमिलनाडु में कांग्रेस के बाद सीपीआई ने भी डीएमके खेमे से पलटी मार ली है, लेकिन वह इंडी अलायंस टूटने के लिए उत्तरदायी कांग्रेस को ठहरा रही है। सीपीआई नेता डी राजा ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में माना है, ‘इंडी अलायंस टूट चुका है, सिर्फ तमिलनाडु में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी….।’










































