तूफानी लहरों के बीच तटरक्षक बल का कमाल, 150 KM दूर बहे बहुमूल्य वैज्ञानिक डेटा बॉय को सुरक्षित निकाला

0

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बेहद चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी से बहकर गई वैज्ञानिक डेटा बॉय को सुरक्षित निकाला है। यह सफल कार्रवाई एक बड़ी सफलता के तौर पर देखी जा रही है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में यह अपनी निर्धारित स्थिति से बहकर दूर चली गई थी। यह एक एमओईएस-एनआईओटी वैज्ञानिक डेटा बॉय है। भारतीय तटरक्षक बल ने इसको सफलतापूर्वक खोजकर सुरक्षित अपने नियंत्रण में ले लिया है। चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों के बीच भारतीय तटरक्षक बल के जहाज रानी गैदिन्लियू ने इस अभियान को पूरा किया।

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह अभियान समुद्र में वैज्ञानिक उपकरणों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है। जानकारी के अनुसार, यह वैज्ञानिक डेटा बॉय आंध्र प्रदेश के नेल्लोर तट के पास अपनी निर्धारित स्थिति से 150 किलोमीटर से अधिक दूर बह गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here