पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। मध्यप्रदेश की बहुचर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत पर लालबर्रा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। इस जीत की खुशी में लालबर्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को नगर मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस दौरान दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी। साथ ही इस जीत का श्रेय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी नीतियों और दतिया की जनता के अटूट विश्वास को दिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव का यह परिणाम प्रदेश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, पेपर लीक मामलों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम मतदाताओं का स्पष्ट जनादेश है। दतिया के जागरूक मतदाताओं ने यह साबित कर दिया है कि राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार से जनता का पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है। आगे कहा कि भाजपा सरकार के पास अब केवल ढाई साल का कार्यकाल शेष बचा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह द्वेषपूर्ण राजनीति से ऊपर उठकर गरीब, शोषित, पीडि़त और वंचित वर्गों के वास्तविक कल्याण के लिए काम करे। वहीं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में आने वाले समय में प्रदेश और देश दोनों जगह कांग्रेस की मजबूत सरकार बनेगी।
जनपद सदस्य दीपक कावरे ने कार्यालय में मनाया दतिया जीत का जश्न, बांटी मिठाइयां
दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद लालबर्रा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जनपद सदस्य दीपक कावरे ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। जनपद सदस्य दीपक कावरे ने कहा कि दतिया की जीत केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मध्य प्रदेश की जनता की जीत है। दतिया चुनाव के परिणामों ने सिध्द कर दिया है कि जनता के सामने अहंकार की हार हुई है और सत्य की जीत हुई है। यह जीत प्रदेश के प्रत्येक मेहनतकश नागरिक, किसान, मजदूर, बेरोजगार युवाओं और व्यापारियों के संघर्ष की जीत है।
बाईट – १ दीपक कावरे जनपद सदस्य – लालबर्रा।
२ अंकित पिपलोद अध्यक्ष -युवा कांग्रेस लालबर्रा।
३ धर्मेन्द्र ढांडे पूर्व उपाध्यक्ष – ब्लाक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा।










































