दतिया उपचुनाव में लखनपुर में सड़क की मांग पर वोटिंग का बहिष्कार… कांग्रेस ने पोलिंग एजेंट रोकने का लगाया आरोप

0

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia By-Elections 2026) के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान के शुरुआती घंटों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करते हुए “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाया।सूचना मिलने पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें मतदान के लिए तैयार किया। प्रशासन की समझाइश के बाद करीब 50 ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

कांग्रेस ने लगाया पोलिंग एजेंट को रोकने का आरोप

मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार जनता भाजपा के कथित अहंकार का जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बसई क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बूथ के अंदर प्रवेश करने से रोका गया। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here