पति सब खर्च उठा सकता है, फिर भी कई लड़कियां नौकरी क्यों नहीं छोड़ना चाहतीं? विकास दिव्यकीर्ति ने समझाई वजह

0

अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि अगर पति अच्छी कमाई करता है, तो पत्नी को नौकरी करने की क्या जरूरत है? कई परिवारों में शादी के बाद महिलाओं से नौकरी छोड़ने की उम्मीद भी की जाती है। लेकिन कई महिलाएं शादी के बाद भी अपनी नौकरी छोड़ने के लिए तैयार नहीं होतीं। तो क्या इसकी वजह सिर्फ पैसे कमाना होता है? इस सवाल का जवाब शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति ने अपने एक लेक्चर में बेहद दिलचस्प तरीके से दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों कुछ महिलाएं शादी के बाद भी अपनी नौकरी छोड़ना पसंद नहीं करतीं।विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि लोग अक्सर नौकरी को सिर्फ पैसों से कनेक्ट कर देखते हैं, जबकि लड़कियों के लिए यह सिर्फ हर महीने आने वाली सैलरी नहीं, बल्कि उनकी अपनी एक अलग पहचान भी होती है। जब कोई लड़की अपने दम पर कुछ हासिल करती है, तो उसके अंदर आत्मसम्मान जाग जाता है।

यही वजह है कि कई लड़कियां शादी के बाद भी नौकरी छोड़ने के लिए तैयार नहीं होतीं, क्योंकि उन्हें इस बात का डर होता है कि अगर उन्होंने जॉब छोड़ दी, तो उन्होंने अपनी मेहनत से जो अलग पहचान बनाई है, वह भी खत्म हो जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here