Brij Bhushan Singh on Amit Shah: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जो बंपर जीत हासिल की है उसके बाद पार्टी खेमे में खुशी की लहर है। वहीं इस सबके बीच पूर्व WFI चीफ व भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने पश्चिम बंगाल में जीत की श्रेय अमित शाह (Amit Shah) को दिया है। उन्होंने गृहमंत्री शाह को BJP का हनुमान बताया है। बंगाल में जीत को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने क्रेडिट शाह को दिया है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक एक वर्ग को दबाने का काम किया जा रहा था और बंगाल में बीजेपी की जीत को लेकर क्रेडिट अमित शाह को जाता है। अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के हनुमान जी की भूमिका में है, जैसे राम रामायण के युद्ध में हनुमान जी की भूमिका थी आज भारतीय जनता पार्टी में अमित शाह जी का रोल हनुमान जी की तरह है और पूरा देश अमित शाह को चाणक्य रूप में मानता है।
हासिल कर इतिहास रच दिया और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। हालांकि, फाल्टा में मतदान रद्द होने के कारण 293 निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती हुई और इस वजह से फिलहाल बहुमत का आंकड़ा 147 है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ों में सेंध लगाई और शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अपना जनाधार बढ़ाया। इस जीत के साथ, भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाएगी। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने 206 सीटें जीत लीं हैं।
पश्चिम बंगाल में बढ़ता गया बीजेपी का जनाधार
वर्ष 2011 में लगभग चार प्रतिशत के मामूली वोट शेयर से, बीजेपी 2019 में लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गई और फिर 2021 के विधानसभा चुनावों में 77 सीटें हासिल करके वामपंथी और कांग्रेस को पछाड़ते हुए टीएमसी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी। वहीं असम में भी बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है और सत्ता अपने पास बरकरार रखी है। असम में भाजपा ने 82 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें जीत पाई है।










































