Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर अभिनेता नसीरूद्दीन शाह पर हमला बोला है। साथ ही रांची में जारी छात्रों के प्रदर्शन पर चुप्पी के लिए अभिनेता पर सवाल उठाए हैं। समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में कंगना ने बुधवार को कहा कि ‘चाहे उनकी फिल्में हों, चाहे उनकी बातें हो, चाहे उनके इंटरव्यू हो, पाकिस्तान की प्रेम में में ये मरे रहते हैं। ये पाकिस्तान की प्रेम कथा कब खत्म होगी।’ इससे पहले कंगना ने नसीरूद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ भी कह चुकी है।
कंगना ने अभिनेता को ‘लोमड़ी’ कहा था
शाह के खिलाफ अपने बयान पर सफाई देते हुए कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अभिनेता को ‘लोमड़ी’ कहा था। कंगना ने कहा कि बताया कि उन्होंने अभिनेता के खिलाफ यह बयान क्यों दिया। कुछ दिनों पहले ‘द वायर’ को दिए एक इंटरव्यू में शाह ने शिक्षा सुधारों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ‘वे तब बोलेंगे जब उनका जमीर उन्हें ऐसा करने के लिए कहेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि मुंह में हड्डी दबाए कुत्ता भौंक नहीं सकता। जब हड्डी मुंह से गिर जाती है या उसके दांत टूट जाते हैं, तभी वह भौंकता है।’नसीरुद्दीन शाह पर किया पलटवार
इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह शाह की तरह ‘लोमड़ी’ कहलाने के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करेंगी। कंगना ने शाह पर भारत में रहकर एक पड़ोसी देश के लिए कथित तौर पर सहानुभूति रखने का आरोप भी लगाया। अपने बयान पर सफाई देते हुए कंगना ने कहा, ‘मैंने उनको इसलिए कहा, क्योंकि उन्होंने इतना गंदा एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह इस तरह की धमकियां दे रहे थे और इस तरह की बातें कर रहे थे। हमारे जो सर्वोच्च प्रतिनिधि हैं पूरी दुनिया में, जिनको प्रधानमंत्री जी को इतने बड़े-बड़े अवॉर्ड मिलते हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। कम से कम उन्हें इतनी तो लोकतंत्र की गरिमा रखनी चाहिए कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि का, जो हमारे संविधान के हिसाब से चुना गया है, हमें सम्मान करना चाहिए।’










































