पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने जबलपुर में थाने के सामने पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

0

जबलपुर। माढ़ोताल थाना के सामने रविवार को एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगी। आत्मदाह के इस प्रयोग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभात नगर निवासी गंगाराम नामक युवक पुलिस से कार्रवाई नहीं होने से परेशान था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी किसी शिकायत को लेकर थाने पहुंचा था और लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से नाराज था। इसी दौरान उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।युवक की हालत गंभीर

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवक को बचाया और इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here