फिल्मों और टीवी ती चकाचौंध दुनिया स्क्रीन पर जितनी खूबसूरत दिखती है, कई बार रिएलिटी उतनी ही बदसूरत होती है। अमूमन ये किस्से बरसों से कई दिलों में दबे रहे हैं, जबकि कुछ कलाकार सामने आकर इंडस्ट्री की पोल खोली है। कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब सच्चाई लेकर इस बार सामने आईं हैं ‘पंचायत’ की क्रांति देवी यानी सुनीता राजवार। इनके अलावा फिल्मों और टीवी शोज़ में नजर आ चुके जतिन नेगी ने भी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सच का उजागर किया है जो बेचैन करने वाले हैं।
ये कहानी फिल्मों, टीवी और वेब सीरीज में नजर आनेवाले उन कैरक्टर आर्टिस्ट से जुड़ी हैं, जिन्होंने भले उस प्रॉजेक्ट के लिए अपनी जी-जान लगा दी हो लेकिन बदले में उन्हें वो सम्मान नहीं मिला जिसके वो हकदार हैं।जतिन नेगी और सुनीता राजवार अपनी कहानियां सुनाईं
हाल ही में ‘स्क्रीन’ के साथ हुई बातचीत में ऐसे ही कैरक्टर आर्टिस्ट जतिन नेगी और सुनीता राजवार अपनी कहानियां सुनाईं। पहले बता दें कि जतिन नेगी ‘बेल बॉटम’ जैसी फिल्मों से लेकर योगी आदित्यनाथ की लाइफ पर बेस्ड ‘अजय’ नामक फिल्म में विलन की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर ‘CID’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सुमित संभाल लेगा’ जैसे कई शोज़ में भी काम किया है। वहीं ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ जैसे शोज़ में मजेदार भूमिका निभा चुकीं सुनीता राजवार करीब 25 साल से इस इंडस्ट्री में हैं। अपने दमदार सपोर्टिंग रोल के बावजूद उन्हें अपने करियर में एक ही तरह के रोल तक सीमित रहना पड़ा है। इन्होंने इस बातचीत में बताया है कि कैरक्टर आर्टिस्ट को अपने लिए रोल से लेकर सेट पर सम्मान के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।










































