नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए मैं अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर का स्वागत करने के लिए तैयार हूं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ चर्चा के लिए कई सत्र तय किए गए हैं।
बता दें कि इस डील को लेकर संकेत फ्रांस में जी-7 समिट के दौरान ही मिल गया था। जब एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा था कि अमेरिका और भारतीय नेगोशिएटर काफी गंभीर बातचीत में लगे हुए हैं। उस समय, अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा था कि वह बातचीत जारी रखने के लिए भारत आएंगे।ग्रीर का यह दौरा डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की हाल की बातों के ठीक बाद हो रहा है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी7 समिट के दौरान नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कहा था कि दोनों देश व्यापार समझौते पर पहुंचने के बेहद करीब हैं।भारत-अमेरिका ट्रेड डील में थी ये चुनौतियां
बता दें कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर पहले भी भारत को कुछ बाजार पहुंच से जुड़े मुद्दों पर एक चुनौतीपूर्ण साझेदार बता चुके हैं, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां भारत ने संरक्षणवादी नीतियां लागू कर रखी हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच एक जॉइंट फ्रेमवर्क एग्रीमेंट मौजूद है, जो द्विपक्षीय वार्ताओं को आगे बढ़ाने का आधार प्रदान करता है।










































