भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पण, नाना पाटेकर और आशा भोंसले को श्रद्धांजलि, इंदौर में ऐसे शुरू हुई आरएसएस की सबसे बड़ी बैठक

0

Indore RSS Meeting: इंदौर में संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो गई है। पूरे देश से संघ के पदाधिकारी इस बैठक के लिए पहुंचे हैं। बैठक की शुरुआत में दिवगंत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई है। तीन दिनों तक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।इंदौर: राष्ट्रीय स्वंयसेवक की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक की शुरुआत इंदौर में हो गई है। यह बैठकर डेली कॉलेज के संत रविदास सभागार में हो रही है। आरएसएस के तमाम बड़े पदाधिकारी और प्रचारक इसमें मौजूद हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठकर में कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। साथ ही कई अहम फैसले भी लिए जाएंगे।तीन दिनों तक चलेगी बैठक

बैठक के लिए पूरे देश से लोग पहुंच चुके हैं। भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पण कर सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत मात्रा के चित्र पर पुष्प अर्पण कर इसकी शुरुआत की है। बैठक में सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक, प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं।

नाना पाटेकर समेत तमाम दिग्गजों को दी गई श्रद्धांजलि

बैठक की शुरआत में सरकार्यवाह ने गत कुछ माह में दिवंगत हुए समाज की प्रमुख हस्तियों, कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें प्रमुख हैं फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, आशा भोंसले, पद्मश्री रमेश बाबा, विवेकानन्द केंद्र के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्णन, बलवीर पुंज, एस. वेदांतम् – चेन्नई, पत्रकार विराग पाचपोर, पराग वेदिक – मुंबई, भूतपूर्व कुलपति देवेंद्र प्रताप सिंह एवं सच्चिदानन्द महंती, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी एवं सुमन कल्याणपुरीकर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे विनोद कुमार आदि।
तीन अहम मुद्दों पर जारी करेंगे वक्तव्य

वहीं, इस बैठक में सरकार्यवाह की तरफ से तीन वक्तव्य जारी किए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय चेतना के पितामह राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर, दूसरा शुद्धिकरण आंदोलन के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के 100 वर्ष के अवसर पर और ओडिशा के कंधमाल जनजाति क्षेत्र के स्वाभिमान, स्वावलंबन, स्वधर्म की जागृति के लिए कार्य करने वाले वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर।चार नवंबर तक चलेगी बैठक

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, संघ की सबसे बड़ी बैठक होती है। इंदौर में यह चार नवंबर तक चलेगी। इसमें संघ के आगामी अभियानों पर भी चर्चा होगी। साथ ही उसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद उस पर काम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here