‘मैं इन्हें देशद्रोही बोल रहा’, मनोज मुंतश‍िर ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को कोसा, लोगों ने जमकर खदेड़ा

0

प्रभास की ‘आदिपुरुष’ की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और हिंसा को देख जहां आंख नम है, हर दिल मायूस है, नाराज है, वहीं 50 साल के मनोज मुंतश‍िर ने एक हालिया इंटरव्‍यू में जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को ‘देशद्रोही’ बता दिया है। वो भी ‘पूरी जिम्‍मेदारी’ से। हालांकि, ऐसा कहते ही वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जहां कुछ यूजर्स उन्‍हें ‘आदिपुरुष’ के छ‍िछोरे डायलॉग्‍स की याद दिला रहे हैं, वहीं कुछ ने प्रार्थना की है कि आज की पीढ़‍ि जो झेल रही है, वह गीतकार की आने वाली पीढ़‍ियों को ना झेलनी पड़े।

यूपी के अमेठी में पैदा हुए मनोज मुंतश‍िर ने अपनी इस नई बातचीत में साफ-साफ कहा है कि वह कभी जंतर-मंतर नहीं जाएंगे, क्‍योंकि प्रदर्शनकारियों के साथ जो लोग हैं, उनके साथ खड़े होना उन्‍हें पंसद नहीं है। ‘टाइम्‍स नाउ नवभारत’ संग बातचीत में वह कहते हैं, ‘मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा…. इसलिए नहीं जाऊंगा कि जो लोग रिप्रजेंट कर रहे हैं इस वक्‍त जंतर-मंतर को, सैडली… वो ऐसे लोग नहीं हैं, जिनके साथ खड़े होकर मुझे अच्‍छा लगेगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here