‘मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत’, इजरायली मीडिया का दावा, ईरानी लीडर की हालत बेहद गंभीर

0

तेहरान: इजरायली मीडिया ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत बेहद खराब होने का दावा किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा की हालत गंभीर है और उनके बचने की कोई उम्मीद बाकी नहीं है। ऐसे में दुनिया को बहुत जल्द उनके निधन की खबर सुनने को मिल सकती है। पांच महीने से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखे गए ईरानी लीडर के बारे में इजरायल से पहले भी कई दावे किए गए हैं। हालांकि ईरानी नेताओं ने कई मौकों पर मोजतबा के स्वस्थ होने और बड़े फैसलों में उनके शामिल होने की बात कही है।

28 फरवरी को इजरायली-अमेरिकी हमलों में अपने पिता अली खामेनेई की मौत के बाद सुप्रीम लीडर बने मोजतबा की सेहत पर लगातार कई तरह की बातें होती रही हैं। इजरायल-अमेरिका के जिस हमले में मोजतबा के पिता और परिवार के कई दूसरे सदस्यों की मौत हुई थी, उसमें वह खुद भी घायल हुए थे। ऐसे में अमेरिका और इजरायल उनको लेकर कई दावे करते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here