ये देशद्रोही लोग हमें सिखाएंगे वंदे मातरम’, पवन खेड़ा का BJP पर तीखा हमला, राष्ट्रगीत पर तेज हुई जुबानी जंग

0

मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा कि ‘गोडसे और सावरकर के परिवार के सदस्यों ने आज स्वीकार किया है कि गोडसे RSS का हिस्सा था। यही कारण है कि आज वे ‘वंदे मातरम’ और गांधी जी के खिलाफ बोल रहे हैं। अब ये देशद्रोही हमें ‘वंदे मातरम’ के बारे में सिखाएंगे?’Vande Mataram Row: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाए जाने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों पार्टियों के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में खेड़ा ने कहा कि ‘गोडसे और सावरकर के परिवार के सदस्यों ने आज स्वीकार किया है कि गोडसे RSS का हिस्सा था। यही कारण है कि आज वे ‘वंदे मातरम’ और गांधी जी के खिलाफ बोल रहे हैं। अब ये देशद्रोही हमें ‘वंदे मातरम’ के बारे में सिखाएंगे?’

‘वंदे मातरम’ का दो पद गाने का प्रस्ताव पारित

दरअसल, कांग्रेस कार्य समिति की बुधवार को हुई बैठक में ‘वंदे मातरम’ का शुरुआती दो पद ही गाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके बाद भाजपा कांग्रेस पर हमले कर रही है। भाजपा के हमलों को जवाब देते हुए खेड़ा ने कहा, ‘आज आप (RSS) हमें ‘वंदे मातरम’ के बारे में बताने आए हैं, लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आप कहां थे? यह सब कहकर वे रवींद्रनाथ टैगोर, सी. राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पंडित नेहरू का विरोध कर रहे हैं।’देशद्रोही हमें वंदे मातरम के बारे में सिखाएंगे?’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हमें आश्चर्य नहीं है, क्योंकि उस समय भी RSS इन महान नेताओं का विरोध करता था। गोडसे और सावरकर के परिवार के सदस्यों ने आज स्वीकार किया है कि गोडसे RSS का हिस्सा था। यही कारण है कि आज वे (BJP) वंदे मातरम् और गांधी जी के खिलाफ बोल रहे हैं। अब ये देशद्रोही हमें वंदे मातरम के बारे में सिखाएंगे?’ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कांग्रेस के लिए भावनात्मक जबकि भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा है।भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला

दरअसल, ‘वंदे मातरम’ को लेकर देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो छंद गाने के 1937 के प्रस्ताव को लागू करने के फैसला किया है। कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और वोट बैंक के लिए देश के स्वाभिमान से समझौता करने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा के राज्यसभा सांसद शुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी अब सही मायने में मुस्लिम लीग बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here