कोयल मल्लिक कुछ ही महीने पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर राज्यसभा सांसद बनी थीं, लेकिन जुलाई 2026 में उन्होंने सांसद पद और TMC दोनों से अचानक इस्तीफा दे दिया था।Koyel Mallick joins BJP– बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक (रुक्मिणी मल्लिक) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। यह कदम बीजेपी द्वारा उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के तुरंत बाद सामने आया है। बता दें कि कोयल मल्लिक कुछ ही महीने पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर राज्यसभा सांसद बनी थीं, लेकिन जुलाई 2026 में उन्होंने सांसद पद और TMC दोनों से अचानक इस्तीफा दे दिया था। अब बीजेपी में शामिल होकर वह उसी खाली हुई सीट से दोबारा राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं।
राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल की एकमात्र खाली राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए कोयल मल्लिक (आधिकारिक नाम रुक्मिणी मल्लिक) के नाम पर मुहर लगाई। पश्चिम बंगाल की इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य विधानसभा में बदले राजनीतिक समीकरणों और संख्या बल के आधार पर कोयल मल्लिक की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
TMC से इस्तीफा और वापसी
इसी साल (2026) अप्रैल में TMC ने कोयल को राज्यसभा भेजा था। हालांकि, कार्यकाल संभालने के महज तीन महीने बाद ही 16 जुलाई को उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने कोयल मल्लिक पर अवसरवादी होने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा और कहा कि उन्होंने इस्तीफा देकर और दूसरी पार्टी का दामन थामकर जनता के जनादेश के साथ छल किया है।उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने 4 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया गया। पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए BJP ने रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को उम्मीदवार घोषित किया है।







































