लुसाने डायमंड लीग में पथिरागे का सामना करेंगे नीरज चोपड़ा, 21 अगस्त को खेला जाएगा महामुकाबला

0

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में राष्ट्रमंडल चैम्पियन और इस सत्र में सबसे आगे चल रहे श्रीलंका के रूमेश पथिरागे का सामना करना पड़ेगा। इस टूर्नामेंट में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले चुके पांच खिलाड़ी नजर आयेंगे।

ग्लासगो में सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 85.83 मीटर का थ्रो फेंकने वाले चोपड़ा का सामना ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, मौजूदा विश्व चैम्पियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकाट और पूर्व विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से होगा। तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश, जर्मनी के जूलियन वेबर, स्विटजरलैंड के सिमोन वीलैंड और अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन भी इसमें नजर आएंगे।

21 अगस्त को खेला जाएगा मैच

आयोजकों ने कहा, पिछले चार ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप जीत चुके भालाफेंक के पांच सुपरस्टार 21 अगस्त को इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे।’ चोट से उबरने के बाद यह चोपड़ा का तीसरा टूर्नामेंट होगा। वह जून में दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। पथिरागे ने राष्ट्रमंडल खेलों में 89.75 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने जून में गोल्डन गाला पिएट्रो मेनिया में 92.62 मीटर का थ्रो लगाया था।

पथिरागे साबित हो सकते हैं बड़ा खतरा

भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के रुमेश पथिरागे से सबसे बड़ा खतरा है। उनके नाम मौजूदा सीजन के टॉप पाचों थ्रो दर्ज हैं। वह इस सीजन में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले अकेले एथलीट हैं। रोम डायमंड लीग में उन्होंने 92.67 मीटर की दूरी तय की थी। भारतीय फैंस एक बार फिर नीरज चोपड़ा से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here