वारासिवनी में कलश वंदन एवं समरसता संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

0

संत रविदास जी की ६५० वीं जयंती पर निकला नगर भ्रमण

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर में महान संत, महान समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के सिरमौर कवि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की ६५० वीं जन्म जयंती के निकाली गयी । कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का नगर मंडल में आगमन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कटंगी से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों का भ्रमण करते हुए यह यात्रा वारासिवनी पहुंची। जहाँ रेस्ट हाउस में कुछ समय के विश्राम और स्वागत.सत्कार के बाद यात्रा रेस्ट हाउस से शुरू होकर यह समरसता यात्रा वारासिवनी नगर के विभिन्न प्रमुख चौक.चौराहों, मुख्य मार्गों एवं गलियों से गुजरी। जहाँ स्थानीय नागरिकों व श्रद्धालुओं ने कलश वंदन कर यात्रा का स्वागत किया। भक्तिमय भजनों और गुरु रविदास जी के समरसता संदेशों के साथ यह यात्रा पूरे नगर में सामाजिक एकता का अलख जगाते हुए आगे बढ़ी। नगर भ्रमण के पश्चात यात्रा समीपस्थ ग्राम वारा पहुंची, जहां यात्रा का विश्राम हुआ। यह यात्रा २० अगस्त से शुरू होकर १० सितंबर तक संचालित हो रही है। वारा में विश्राम के बाद अब यह संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव जिला मुख्यालय बालाघाट के लिए रवाना होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के बताए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर अमूले ,नगर मण्डल प्रभारी अभय कोचर नगर, मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ढीलन सिंह तारम, एससी मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ मेश्राम, सद्गुरु रविदास सामाजिक संगठन ब्लॉक वारासिवनी के अध्यक्ष प्रवीण खरोले ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष चिरोजी पारधी ,शैलेन्द्र सेठी , श्याम लाल बारेकर ,अरमान खान, मनोज दांदरे ,आलोक खरे ,प्रवीण रूसिया ,प्रबल जायसवाल, मिथलेश बुरडे, शशांक डोंगरे ,मनोज लिल्हारे ,जीतू पूरी एवं समस्त सामाजिक बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here