Akshay on Nana Patekar-Anil Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) 26 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को देखने के बाद लोगों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी अक्षय कुमार स्टारर को अच्छे रिव्यू दिए हैं। इस मूवी में बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पहले दो पार्ट्स में अनिल कपूर और नाना पाटेकर को अहम भूमिकाओं में देखा गया था लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ से दोनों एक्टर्स गायब दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अनिल कपूर और नाना पाटेकर के ना होने पर रिएक्शन दिया है।
‘वेलकम 4’ में अनिल-नाना की होगी वापसी
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘वेलकम एक फुल फैमिली है। इसमें नाना, मिस्टर अनिल, मैं और सब लोग हैं। ये सच में परिवार जैसा है। अगर कभी ‘वेलकम 4′ बनी तो उसमें आप सबको साथ ही देखोगे।’ अक्षय कुमार ने अपने इस बयान के माध्यम से यह कन्फर्म कर दिया है कि अगर ‘वेलकम 4’ बनती है तो इसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर की वापसी होते हुए देखा जाएगा।










































