वॉशिंगटन: तापमान में लगातार होती वृद्धि के साथ ही इमारतों को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसके चलते दुनिया भर में एयर कंडीशनिंग की मांग बढ़ती जा रही है। एयर कंडीशन यानी AC घरों को ठंडा तो रखता है लेकिन यह बिजली की खपत को बहुत बढ़ाता है, जिससे ऊर्जा खर्च और ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन बढ़ता है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने ऐसी खोज की है जो बिना एसी के ही इमारतों को गर्म होने से रोकेगी और उन्हें ठंडा रखने में मदद करेगी।
दुनिया का सबसे सफेद पेंट
पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के इंजीजनियरों की एक टीम ने इस दिशा में बड़ी खोज की है। शोधकर्ताओं ने अब तक का सबसे सफेद पेंट तैयार किया है, जो सीधी धूप पड़ने पर भी सूरज की रोशनी को परावर्तित (reflect) करके सतह को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखेगा।
98.1 फीसदी सूरज की रोशनी वापस
सफेद रंग गर्मी को सबसे कम अवशोषित करता है। इसलिए इंजीनियरों ने इस नई कोटिंग को तैयार किया है, ताकि सूरज से आने वाली लगभग सारी ऊष्मा को छतों और दीवारों पर अवशोषित किए जाने के बजाय वापस लौटा दिया जाए। लैब में हुई जांच में शोधकर्ताओं ने बताया कि यह पेंट सूरज की रोशनी का लगभग 98.1% हिस्सा रिफ्लेक्ट करता है। यहकिसी भी सफेद बाहरी पेंट और पहले प्रयोग किए गए वर्शन से बेहतर है।
वैज्ञानिकों ने कैसे किया तैयार?
ACS एप्लाइड मैटेरियल्स और इंटरफेस जर्नल में छपी रिसर्च में टीम ने इस पेंट को अब तक की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस वाी सिंगर-लेयर रेडिएटिव कूलिंग कोटिंग बताया है। रिसर्च टीम ने कई तरह के प्राकृतिक रूप से सफेद पदार्थों की तुलना करने के बाद मुख्य पदार्थ के तौर पर बेरियम सल्फेट को चुना। यह कंपाउंड कॉस्मेटिक्स और फोटोग्राफिक पेपर जैसे रोजमर्रा के प्रोडक्ट में अपनी चमकदार दिखावट के कारण पहले से ही जाना-पहचाना है।










































