शेमेन कैम्पबेल ने 154वें मैच में पहली फिफ्टी ठोकी, डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड अपना पहला ही मैच हारी

0

साउथैप्टन: महिला टी20 विश्व कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी है। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। रोज बाउल के मैदान पर हुए टूर्नामेंट के इस चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 162 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

शेमेन कैम्पबेल ने 154वें मैच में फिफ्टी ठोकी

वेस्टइंडीज की जीत में सबसे अहम भूमिका शेमेन कैम्पबेल ने निभाई। अनुभवी बल्लेबाज कैम्पबेल के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह 154वां मैच और 122वीं पारी थी। इस मुकाबले में उन्होंने अपने करियर की पहली फिफ्टी ठोकी। कैम्पबेल सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद पहली फिफ्टी लगाने वाले महिला क्रिकेटर बन गई हैं। प्लेयर ऑफ द मैच रहीं कैम्पबेल ने 62 गेंदों का सामना किया और 7 चौके के अलावा तीन छक्कों की मदद से 90 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here