ससुराल से मायके जाने निकली महिला, ना मायके पहुंची और ना लौटी ससुराल

0

बालाघाट। किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दता निवासी एक 29 वर्षीय महिला बीते 17 मई से लापता है। महिला अपने मायके ग्राम बरसोला जाने कहकर घर से निकली थी।लेकिन न तो मायके पहुंची और न ही वापस अपने ससुराल लौटी। मामले में किरनापुर पुलिस ने लापता महिला मनवंती पति बारकलाल पाचे को गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनवंती पांचे का मायका ग्राम ग्राम बरसोला का है। वर्ष 2017 में उसका विवाह ग्राम दता निवासी बारकलाल पाचे के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह अपने पति और दो पुत्रों के साथ ग्राम दता में रह रही थी।बताया गया है कि 17 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे मनवंती अपने पति को यह बताकर घर से निकली थी कि वह अपने पिता सहजलाल जामरे के घर ग्राम बरसोला धान काटने जा रही है। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटी, तब उसके पति ने मायके पहुंचकर जानकारी ली। वहां उसके सास ससुर ने बताया कि मनवंती उनके घर आई ही नहीं थी।इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां उसकी तलाश की।लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः मामले की सूचना किरनापुर थाना में दी गई।लापता महिला मनवंती का हुलिया रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट, चेहरा गोल वह घर से जाते समय हरे रंग की साड़ी पहनी है।पति बारकलाल पाचे की रिपोर्ट पर किरनापुर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 46/2026 दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी हैकिरनापुर पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उक्त महिला कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा थाना किरनापुर को सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here