‘सोनाक्षी की हिम्मत का जवाब नहीं’, एक्‍ट्रेस ने दिखाई CJP प्रदर्शन की 13 बेचैन करने वाली तस्वीरें, लोग भावुक

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार फिर सीजेपी के छात्र आंदोलन को सपोर्ट किया है। उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली में हुए ‘संसद चलो’ प्रदर्शन की कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें से से कुछ झलकियां आपको बेचैन कर सकती हैं। यह पोस्ट उस प्रदर्शन के बाद आई है, जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। कई झलकियों में लाठीचार्ज, आंसू गैस और छात्रों के घायल होने के नजारे भी सामने आए। प्रदर्शन कर रहे ये छात्र NEET पेपर लीक मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ’20 जुलाई, बहुत लोगों की हड्डियां टूटीं और एक पूरे देश का दिल भी टूटा। इसे याद रखना। ‘तस्वीरों में घायल छात्र, पुलिस की कार्रवाई और विरोध प्रदर्शन की झलकियां साफ दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here